Saturday, April 19, 2025

"दुनिया की डोर किसके हाथ? – वैश्विक व्यवस्था, स्वार्थ और हमारी जिम्मेदारी"


 "दुनिया की डोर किसके हाथ? – वैश्विक व्यवस्था, स्वार्थ और हमारी जिम्मेदारी"   

                                                    लेखक: आचार्य रमेश सचदेवा

दुनिया आज जिस चौराहे पर खड़ी है, वहां शक्ति का संतुलन बिगड़ चुका है। वैश्विक राजनीति अब विचारधारा या सिद्धांतों पर नहीं, बल्कि व्यक्तिगत अहम और व्यापारिक हितों पर आधारित हो चली है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियां इस सच्चाई का आईना हैं। उन्होंने विश्व व्यापार संगठन (WTO), संयुक्त राष्ट्र, पेरिस जलवायु समझौते जैसे वैश्विक मंचों को अपनी 'अमेरिका फर्स्ट' नीति के सामने कमजोर कर दिया। उनकी दादागिरी से सिर्फ अमेरिका के नहीं, बल्कि समूचे विश्व के लिए संकट के बादल मंडराने लगे।

क्या यह विश्व के लिए नेतृत्व है या वैश्विक संकट का बीज?

ट्रंप की नीतियां दरअसल एक ऐसे नेता की छवि गढ़ती हैं जो अंतरराष्ट्रीय संवाद को अपनी शर्तों पर चलाना चाहता है। चाहे वह चीन के साथ व्यापार युद्ध हो या ईरान जैसे देशों पर प्रतिबंध, अमेरिका ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उसके हित सर्वोपरि हैं – बाकी दुनिया बाद में।

क्या चीन दे सकता है टक्कर?

चीन एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरा जरूर है, लेकिन वैश्विक नेतृत्व के मामले में उसकी छवि अभी भी संदेह और संकोच से घिरी हुई है। लोकतांत्रिक मूल्यों और पारदर्शिता की कमी चीन को उस नेतृत्व की ऊंचाई तक नहीं पहुंचने देती, जहां वह अमेरिका की दादागिरी को संतुलित कर सके। चीन टक्कर जरूर देता है, लेकिन भरोसा नहीं।

भारत – अपने दम पर या दूसरों के सहारे?

भारत की स्थिति अत्यंत चिंतनशील है। वह एक ओर अमेरिका की नीतियों का समर्थन करता है तो दूसरी ओर विकासशील देशों की पीड़ा को भी समझता है। किंतु यह दोहरी भूमिका कब तक चलेगी? क्या हम सदैव भगवान भरोसे रहेंगे या अमेरिका की गोद में बैठकर अपनी आत्मनिर्भरता को खो देंगे?

भारत को तय करना होगा कि वह वैश्विक मंचों पर केवल दर्शक बनकर रहेगा या सक्रिय भागीदार बनकर विश्व में संतुलन और न्याय की पुनः स्थापना करेगा।

WTO – मूक क्यों?

विश्व व्यापार संगठन की स्थापना इसीलिए नहीं हुई थी कि वह महाशक्तियों की कठपुतली बनकर रह जाए। उसका मौन आज उसकी निष्क्रियता का प्रतीक है। जब अमेरिका अपनी मनमानी करता है और नियमों की धज्जियां उड़ाता है, तब WTO का खामोश रहना आने वाली पीढ़ियों के लिए खतरनाक संकेत है।

हम क्या आदर्श स्थापित कर रहे हैं?

हम अपने स्वार्थों में इतने लिप्त हो चुके हैं कि हमारे आदर्श अब व्यापार, सत्ता और लाभ तक सिमट गए हैं। हमें यह सोचने की जरूरत है कि हम आने वाली पीढ़ियों के सामने किस प्रकार का संसार छोड़कर जा रहे हैं – एक ऐसा संसार जहां संवाद नहीं, दादागिरी है; जहां सहयोग नहीं, प्रतिस्पर्धा है; जहां नैतिकता नहीं, मुनाफा है।

क्या हमें आने वाली पीढ़ियां कोसेंगी?

हां, अगर हमने अभी भी आंखें न खोलीं, तो हमें आने वाली पीढ़ियां कोसेंगी। वे पूछेंगी कि जब आपके पास ज्ञान था, अवसर था, ताकत थी, तो आपने क्या किया? क्या आप सिर्फ शक्तिशाली देशों के झगड़ों में तमाशबीन बने रहे?

समय की मांग है कि भारत और अन्य उभरती शक्तियां मिलकर एक नई वैश्विक चेतना का निर्माण करें – जहां न ट्रंप का दंभ हो, न चीन की चालाकी, और न WTO की चुप्पी। एक ऐसी दुनिया चाहिए जहां नीति, नैतिकता और न्याय साथ चलें। यही सच्चा आदर्श होगा – और यही हमारी अगली पीढ़ियों के लिए हमारी सबसे बड़ी विरासत।

"क्योंकि जो आज हम बो रहे हैं, वही कल उनकी छाया बनेगा – या तो गर्व की, या पछतावे की।"

 

Friday, April 18, 2025

"The Invisible Thread: Trust in Teaching"

 "The Invisible Thread: Trust in Teaching"

– A Reflection on the Heart of Education

Written by Acharya Ramesh Sachdeva

In the grand structure of education, syllabi, methodologies, and assessments form the scaffolding — but the soul, the very heartbeat of teaching, is trust.

Trust is the invisible thread that binds a teacher to a learner. It is not written in textbooks, nor measured in marksheets — and yet, without it, the entire process of learning collapses. Where trust thrives, knowledge flows; where it is broken, learning resists.

🔸 The First Step into the Classroom

When a child walks into the classroom, they do not just carry a bag of books — they carry their emotions, fears, questions, and wonder. The teacher, then, is not merely a subject expert but a silent guardian of that child’s inner world. To teach effectively, a teacher must first win the student’s trust.

And this trust is not demanded — it is earned:

  • through empathy,
  • through consistency,
  • through respect for the learner’s individuality.

🔸 Trust is a Two-Way Street

Just as students need to trust that their teacher cares for their growth,
teachers too must trust their students’ potential.
Great teachers do not see what a child is — they see what a child can be. They believe in their ability to rise, to question, to evolve.

A classroom built on trust becomes a space where:

  • Mistakes are not punished but reflected upon.
  • Curiosity is not suppressed but celebrated.
  • Diversity of thoughts is not feared but fostered.

🔸 In Times of Crisis, Trust Becomes the Bridge

In today’s fast-changing world — where students are exposed to screens more than souls — the role of a teacher is no longer just academic. Children face anxiety, confusion, identity struggles, and distractions. Amid this, the teacher stands not just as an instructor but as a beacon of reliability.

A teacher who listens without judgement, guides without pride, and corrects without contempt — builds a lifelong bond with the learner. Such trust can turn an average classroom into a space of transformation.

🔸 When Institutions Trust Teachers

Just as students flourish under trusted teachers, teachers thrive in institutions that trust their vision.

  • A school that treats its teachers with dignity, autonomy, and purpose,
  • allows them to teach not from a script but from their soul.

  Conclusion: Trust – The Most Powerful Tool in a Teacher's Hand

In a world of data and deadlines, we must remember — education is not transaction, it is transformation. And transformation is not possible without trust.

When teachers trust students, students trust learning.
When schools trust teachers, teachers trust their calling.
And when society trusts its educators — nations rise.

Let us never underestimate the silent power of trust —
for it is that invisible force which turns information into wisdom,
and a classroom into a temple of light.

 

 

Thursday, April 17, 2025

The Unsung Heroes: Everyday People Who Inspire With Quiet Courage


The Unsung Heroes: Everyday People Who Inspire With Quiet Courage
By Acharya Ramesh Sachdeva

In a world where headlines often highlight celebrities, billionaires, and powerful leaders, the true spirit of humanity frequently lives in silence — in the actions of those who do not seek applause or fame. These are the unsung heroes — ordinary individuals who live extraordinarily through acts of quiet courage, compassion, and resilience.

Who Are the Unsung Heroes?

They are the schoolteachers who stay late after hours to help a struggling child understand a lesson.
They are the single parents juggling two jobs to ensure their children sleep fed and hopeful.
They are the sanitation workers who clean our streets before dawn, often invisible to the very society they serve.
They are the neighbours who check in on an elderly couple during harsh winters.
They are the auto drivers who return forgotten wallets without expecting a reward.

Their names may never trend on social media. Their faces may never feature on the cover of a magazine. Yet, their quiet courage impacts lives, shapes communities, and strengthens the moral fabric of our society.

Courage Doesn't Always Roar

Courage is not always about grand speeches or battlefield heroics. Sometimes, it is a whisper of hope in the face of despair, a choice to do what is right when no one is watching.

A young girl walking miles every day to attend school despite poverty — that is courage.
A nurse working double shifts in a rural hospital with a gentle smile — that is courage.
A farmer sowing seeds again after a failed crop, still believing in the future — that is courage.

Their strength lies not in recognition but in resolve. They carry the burdens of others while quietly battling their own.

Why We Must Celebrate Them

When we pause to honour these everyday warriors, we remind ourselves that heroism is not a rarity; it is all around us. We learn that you don’t have to be famous to make a difference. You just have to care deeply, act selflessly, and keep going faithfully.

Celebrating these lives teaches children the value of humility, the importance of empathy, and the essence of true leadership. These heroes don’t command followers; they create ripples of goodness through simple acts that echo far beyond their reach.

Let Us Be Inspired

Let us take inspiration from them — not only to admire, but to act.
Let us offer a hand without being asked.
Let us lift someone’s spirit without expecting a return.
Let us fight injustice in our everyday lives, even when it’s inconvenient.
Let us be kind even when it’s not noticed.

Because in doing so, we too become unsung heroes — adding silent strength to the world around us.

In the end, the legacy of these people is not written in awards or titles, but in the lives they’ve touched, the smiles they’ve restored, and the hope they’ve ignited.

Let us salute the unsung heroes — not for their loud victories, but for their quiet triumphs over fear, fatigue, and indifference.

They walk among us. Let us walk with them.

 

Wednesday, April 16, 2025

शिक्षकों की स्थिति: ज्ञान के दीपक या बुझती लौ?

 


शिक्षकों की स्थिति: ज्ञान के दीपक या बुझती लौ?

✍️ आचार्य रमेश सचदेवा
(शिक्षा विशेषज्ञ एवं निर्देशक, EDU-STEP FOUNDATION)

“गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पाय?”
यह प्रश्न आज के समाज के सामने फिर से खड़ा है—पर इस बार शिक्षक की नहीं, शिक्षकों की स्थिति की व्याख्या करने हेतु।

🔹 आज का परिदृश्य
भारतवर्ष में शिक्षा को हमेशा सर्वोच्च स्थान प्राप्त रहा है। शिक्षक को "गुरु" की संज्ञा दी गई, जो केवल जानकारी नहीं, जीवन-दृष्टि भी देता है।
परंतु आज की भौतिकतावादी दौड़ में वही शिक्षक, जो ज्ञान का दीपक था, स्वयं संकट में डूबता बुझता दीपक बन गया है।

🔸 समस्या की परछाइयाँ
1. सामाजिक सम्मान में गिरावट –

पहले जहां गुरु का स्थान माता-पिता से ऊपर माना जाता था, अब शिक्षक को मात्र एक कर्मचारी या सेवा प्रदाता समझा जाने लगा है।

2. आर्थिक असुरक्षा –
बहुत से निजी विद्यालयों में शिक्षकों को न तो समय पर वेतन मिलता है, न ही भविष्य की कोई सुरक्षा। सरकारी शिक्षक भी गैर-शैक्षणिक कार्यों में उलझाए जाते हैं।

3. भावनात्मक थकावट –
मूल्यहीन प्रतिस्पर्धा, अनुशासन की गिरती स्थिति और तकनीकी दबाव ने शिक्षक को मानसिक रूप से थका दिया है।

4. आदर्श की कमी –
समाज में शिक्षक का व्यवहार देखने की अपेक्षा रहती है, लेकिन उन्हें प्रेरणा देने वाले आदर्श अब दुर्लभ होते जा रहे हैं।

🔹 फिर भी जल रहा है दीपक…
इन सबके बीच भी कई शिक्षक हैं, जो संसाधनों की कमी, पारिवारिक दबाव, न्यूनतम वेतन और समाज की उपेक्षा के बावजूद अपने छात्रों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में लगे हैं।

वे विद्यालयों में ज्ञान के दीपक की भांति, हर सुबह नए उत्साह से बच्चों को पढ़ाने आते हैं, चाहे खुद की आँखों में चिंता और थकावट क्यों न हो।

🔸 क्या करें हम?
✔ शिक्षकों को सम्मान दें – हर विद्यार्थी, अभिभावक और संस्थान को शिक्षक के प्रयासों को पहचानना चाहिए।
✔ प्रशिक्षण और सहयोग – शिक्षकों को नए तरीकों से जोड़ने के लिए उन्हें निरंतर प्रेरणा और प्रशिक्षण देना होगा।
✔ नीतियों में बदलाव – सरकार और समाज दोनों को शिक्षक की भूमिका को पुनः परिभाषित करना होगा, ताकि वे शिक्षा के क्षेत्र में टिक सकें और विकास कर सकें।

मित्रो, आज शिक्षक केवल किताबें पढ़ाने वाला नहीं, आदर्श गढ़ने वाला शिल्पी है।
हमें यह निर्णय करना है कि हम शिक्षक को बुझती लौ मानकर उपेक्षित करें या ज्ञान का दीपक मानकर उसे फिर से प्रज्ज्वलित करें।

"एक अच्छा शिक्षक, एक समाज को रोशनी दे सकता है।
तो चलिए, उसके लिए एक दीप हम भी जलाएँ।"
🪔

Monday, April 14, 2025

डॉ. भीमराव अंबेडकर: एक व्यापक दृष्टिकोण की आवश्यकता


डॉ. भीमराव अंबेडकर: एक व्यापक दृष्टिकोण की आवश्यकता

✍ आचार्य रमेश सचदेवा

डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम भारतीय इतिहास में केवल एक वर्ग के नेता के रूप में सीमित करना उनके व्यक्तित्व और योगदान की संकीर्ण व्याख्या होगी। अंबेडकर एक ऐसे विचारक, समाज सुधारक और संविधान निर्माता थे, जिन्होंने पूरे भारतीय समाज की समानता और न्याय के लिए जीवन भर संघर्ष किया।

केवल पिछड़े वर्ग के नेता?

अंबेडकर को मात्र दलितों या पिछड़े वर्गों के नेता के रूप में प्रस्तुत करना उनके योगदान का अपमान है। उन्होंने तो ऐसे भारत की कल्पना की थी, जहां जाति, वर्ण और वर्ग के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो। संविधान में मौलिक अधिकारों का समावेश और समानता का मूलमंत्र उनके ही प्रयासों का परिणाम है, जिससे आज हर भारतीय नागरिक लाभान्वित है, चाहे वह किसी भी वर्ग का हो।

नीले रंग से जोड़ना – एक सीमित प्रतीक?

आज अंबेडकर को अक्सर केवल नीले रंग से जोड़ दिया जाता है। वास्तव में, रंग कोई भी हो, अंबेडकर का संदेश कहीं अधिक व्यापक है – शिक्षा, संगठन और संघर्ष। उनका विचार था कि ज्ञान और समान अवसरों के माध्यम से ही समाज की सच्ची उन्नति संभव है। अतः किसी एक रंग में उन्हें सीमित कर देना उनके विराट चिंतन को एक संकीर्ण दायरे में बांधने जैसा है।

आरक्षण का श्रेय – केवल अंबेडकर को?

आरक्षण नीति भारतीय समाज में ऐतिहासिक असमानताओं को दूर करने का एक साधन थी। अंबेडकर ने अवश्य इसकी पैरवी की, परंतु यह केवल उनके प्रयासों का परिणाम नहीं था। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान विभिन्न नेताओं और समितियों ने भी समाज के वंचित वर्गों को समान अवसर प्रदान करने पर बल दिया था। अतः आरक्षण को केवल अंबेडकर से जोड़ना सम्पूर्ण इतिहास का सरलीकरण है।

आरक्षण से लाभ और उसकी निरंतरता?

निस्संदेह, आरक्षण ने समाज के पिछड़े वर्गों को शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के अवसर प्रदान किए। अनेक प्रतिभाशाली व्यक्तियों ने आरक्षण के माध्यम से आगे बढ़कर देश सेवा की है।

किन्तु साथ ही यह भी सत्य है कि आज आवश्यकता इस बात की है कि आरक्षण की पुनः समीक्षा हो — ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सहायता वास्तव में जरूरतमंद को मिले और यह व्यवस्था स्थायी निर्भरता का कारण न बने।

केवल आरक्षण के संदर्भ में अंबेडकर को स्मरण – क्या यह उचित है?

डॉ. अंबेडकर केवल आरक्षण के प्रतीक नहीं हैं। वे न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आधार पर समाज के पुनर्निर्माण के प्रणेता हैं। उन्हें केवल आरक्षण के संदर्भ में याद करना उनके समग्र योगदान की अनदेखी करना है। शिक्षा के प्रचार, महिलाओं के अधिकारों, श्रमिकों की दशा सुधारने और धर्मनिरपेक्ष भारत के निर्माण में भी उनका अविस्मरणीय योगदान है।

डॉ. अंबेडकर को केवल किसी एक वर्ग, रंग या नीति तक सीमित करना उनके विराट योगदान का अपमान है। वे एक राष्ट्रीय चिन्तक थे, जिनकी प्रेरणा आज भी समता, शिक्षा और आत्मसम्मान की भावना के रूप में प्रासंगिक है। आवश्यकता है कि हम उन्हें उनके सम्पूर्ण विचार-संसार के साथ अपनाएं — न कि केवल किसी एक संदर्भ तक सीमित करें।


अग्निशमन सेवा दिवस : एक मार्मिक श्रद्धांजलि और सुरक्षा का संदेश

 


📜 अग्निशमन सेवा दिवस : एक मार्मिक श्रद्धांजलि और सुरक्षा का संदेश

                                                                                    ✍️ लेखक : आचार्य रमेश सचदेवा

🔥 अग्नि की ज्वाला और मानवता की पुकार

अग्नि — जो सृजन और संहार दोनों का प्रतीक है।
और जब यह सृजन से भटककर विनाश का रूप लेती है,
तो केवल इमारतें नहीं, सपने, आशाएँ और जीवन भी उसकी भेंट चढ़ जाते हैं।

अग्निशमन सेवा दिवस (Fire Service Day) —
हर वर्ष 14 अप्रैल को हम उन वीर अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाते हैं,
जिन्होंने दूसरों का जीवन बचाने के लिए अपनी जान की आहुति दी।

🕯️ 23 दिसंबर 1995 : मंडी डबवाली, हरियाणा — एक अमिट त्रासदी

सिरसा जिले के छोटे से शहर मंडी डबवाली में 23 दिसंबर 1995 को घटी घटना आज भी दिल को दहला देती है।

एक स्कूल के वार्षिक समारोह के आयोजन मेंजब हज़ारों बच्चे, अभिभावक और शिक्षक एकत्र थे,
तब टेंट के संपर्क में आई एक चिंगारी ने पलभर में भयंकर आग का रूप ले लिया।

400 से अधिक मासूम जिंदगियाँ
बच्चे, माता-पिता, शिक्षक —
इस हादसे में असमय काल के गाल में समा गए।
कई सैकड़ों लोग गंभीर रूप से झुलसे, अपंग हुए और असंख्य परिवार हमेशा के लिए टूट गए।

डबवाली कांड न केवल हरियाणा, बल्कि पूरे देश के इतिहास में सबसे भीषण स्कूल अग्निकांड के रूप में दर्ज हो गया।

🕯️ देश के अन्य शिक्षण संस्थानों में अग्निकांड

डबवाली के बाद भी देश ने कई बार अग्नि की क्रूरता देखी:

  • 2004, कुंभकोणम (तमिलनाडु):
    एक प्राथमिक विद्यालय में लगी आग में 94 बच्चे जिंदा जल गए।
  • 2011, कोलकाता (AMRI अस्पताल अग्निकांड):
    अस्पताल में आग लगने से 90 से अधिक लोग मारे गए।
  • 2019, सूरत (तक्षशिला कॉम्प्लेक्स):
    एक कोचिंग सेंटर में आग से 22 छात्र मारे गए।

हर हादसे ने एक ही बात चिल्ला-चिल्लाकर कही —
सुरक्षा के बिना शिक्षा अधूरी है।

🚨 सुरक्षा का संदेश : आज की सबसे बड़ी आवश्यकता

इन भीषण हादसों ने हमें सिखाया है कि:

  • प्रत्येक विद्यालय, अस्पताल और सार्वजनिक स्थल पर
    फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य होना चाहिए।
  • अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास द्वार, और मॉक ड्रिल हर वर्ष अनिवार्य हों।
  • भवन निर्माण में फायर प्रूफ सामग्री का उपयोग किया जाए।
  • विद्यार्थियों और स्टाफ को अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाए।
  • असावधानी और शॉर्ट सर्किट जैसी त्रुटियों पर त्वरित कार्रवाई हो।

🌸 एक श्रद्धांजलि — एक संकल्प

आज जब हम अग्निशमन सेवा दिवस पर उन अमर बलिदानियों को नमन करते हैं,
तो साथ ही संकल्प भी लें —
कि हम अग्नि सुरक्षा को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे,
ताकि भविष्य में कोई और डबवाली, कोई और कुंभकोणम, कोई और सूरत न हो।

🕯️ "आओ, श्रद्धांजलि को संकल्प में बदलें।

आओ, सुरक्षा को संस्कृति बनाएं।
आओ, जीवन को सुरक्षित करें।"

"उन ज्वालाओं में जो जीवन बुझा,
उन राखों से जो चेतना फूटी,
उन शहीदों की याद में
हम सिर झुकाते हैं —
क्योंकि उनका बलिदान आज भी हमारी साँसों में गूंजता है।
अमर रहे उनका नाम,
चिरंजीवी रहे उनका तेज।"

 

 

Sunday, April 13, 2025

13 अप्रैल : चेतना की पुकार


 13 अप्रैल : चेतना की पुकार

✍️ आचार्य रमेश सचदेवा

13 अप्रैल — यह केवल एक तारीख नहीं है, बल्कि इतिहास का वह धधकता हुआ पृष्ठ है जो हमें अपने कर्तव्य, साहस और स्वाभिमान की याद दिलाता है।

वैसाखी, जो फसल के पके होने की खुशी का प्रतीक है, हमें सिखाती है कि परिश्रम का फल कितना मधुर होता है। धरती पर स्वर्णिम अन्न लहराते हैं तो किसान का चेहरा गर्व से दमकता है। पर वैसाखी केवल कृषि पर्व नहीं है — 1699 में इसी दिन गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना कर धर्म, साहस और आत्मगौरव का नया इतिहास रचा था। उन्होंने हमें सिखाया कि अन्याय के विरुद्ध संगठित होकर खड़ा होना ही सच्चा धर्म है।

पर 13 अप्रैल का एक और कड़वा सच है — जलियांवाला बाग हत्याकांड
1919 में इसी दिन, निर्दोष, निहत्थे भारतीयों पर अंग्रेज अफसर जनरल डायर ने अंधाधुंध गोलियां चलवाईं। सैकड़ों लोग शहीद हो गए और हजारों घायल हुए। उस दिन न केवल लोगों के शरीर घायल हुए थे, बल्कि भारतवासियों की आत्मा भी लहूलुहान हो गई थी।

लेकिन यही पीड़ा, आज़ादी की चिंगारी बनी।
यही दर्द, संघर्ष की मशाल बना।
यही आंसू, एक दिन स्वतंत्रता के मुस्कान में बदले।

आज की पीढ़ी के लिए 13 अप्रैल का संदेश बहुत स्पष्ट है:

  • परिश्रम करो और अपने श्रम पर गर्व करो।
  • अन्याय के विरुद्ध हमेशा आवाज़ उठाओ, चाहे वह कहीं भी हो — समाज में, कार्यक्षेत्र में या जीवन के किसी मोड़ पर।
  • अपने संस्कारों और संस्कृति को समझो, उन्हें जीवन में उतारो और दुनिया में अपने देश का नाम रोशन करो।

13 अप्रैल हमें सिखाता है —
कि बलिदान केवल इतिहास की किताबों में बंद करने के लिए नहीं हैं।
वे हमें जागने, समझने और सशक्त बनने की प्रेरणा देते हैं।
अगर हम आज भी आलस्य, स्वार्थ और चुप्पी में जकड़े रहे, तो उन शहीदों के बलिदान को व्यर्थ कर देंगे।

आओ, इस 13 अप्रैल को केवल औपचारिकता बनाकर न मनाएं,
बल्कि इसे अपने भीतर एक नई चेतना और उत्तरदायित्व की तरह जीवित करें।

Saturday, April 12, 2025

हनुमान: शक्ति से अधिक शरणागति का आदर्श

 


हनुमान: शक्ति से अधिक शरणागति का आदर्श

— विशेष लेख | हनुमान जयंती 2025 —

लेखक : आचार्य रमेश सचदेवा

हनुमान जी का दुर्लभ पक्ष: केवल बल नहीं, पूर्ण समर्पण

हनुमान जयंती का पर्व आते ही हम 'पराक्रम' और 'भक्ति' के इस अद्वितीय प्रतीक को श्रद्धा से स्मरण करते हैं। परंतु यदि हम गहराई से देखें, तो हनुमान जी के जीवन का सबसे दुर्लभ पक्ष केवल उनकी शक्ति या सेवा नहीं, बल्कि उनकी पूर्ण शरणागति है।

हनुमान जी ने कभी अपने अस्तित्व को स्वतंत्र सत्ता नहीं माना। उनके जीवन में 'मैं' नाम की कोई सत्ता नहीं थी — केवल 'राम' थे।

जब माता सीता ने उन्हें अपना परिचय देने को कहा, तो हनुमान जी ने आत्मबोध से भरे ये अमूल्य शब्द कहे:

"देह बुद्ध्या दासोऽहम्, जीव बुद्ध्या त्वदंशकः।

आत्मा बुद्ध्या त्वमेवाहम्, इति मे निश्चिता मतिः।"

(देह की दृष्टि से मैं आपका सेवक हूं, जीव की दृष्टि से आपका अंश हूं, और आत्मा की दृष्टि से स्वयं आप हूं। यही मेरा अटल विश्वास है।)

सेवा, शक्ति और शरणागति का संदेश

हनुमान जी के जीवन से हमें यह दुर्लभ शिक्षाएं मिलती हैं:

Ø सेवा में स्वार्थ नहीं होना चाहिए।

Ø शक्ति में अहंकार नहीं होना चाहिए।

Ø भक्ति में द्वैत नहीं होना चाहिए।

Ø जीवन का ध्येय स्वयं नहीं, परमात्मा होना चाहिए।

आज के युग में, जब 'अहं' हर संबंध और प्रयास में बाधा बन रहा है, हनुमान जी का जीवन सिखाता है कि "शक्ति का अर्थ स्वयं को बड़ा बनाना नहीं, स्वयं को प्रभु के चरणों में समर्पित करना है।"

संकटमोचक बनने की प्रेरणा

हनुमान जी ने हर कठिन परिस्थिति में दूसरों के कष्ट दूर करने को ही अपना धर्म समझा। चाहे लंका का ध्वंस हो या संजीवनी लाना, हर कार्य में उनका ध्येय केवल एक था — प्रभु की सेवा।

वे संकटमोचन बने, न कि यशमोचन।

सच्चा नायक वही है जो दूसरों के दुख हरता है, अपनी प्रशंसा नहीं चाहता।

प्रेरणादायक उद्धरण

"जब तक 'मैं' है, तब तक दूरी है;

जब 'मैं' मिटता है, तब राम अपने आप प्रकट होते हैं।"

(हनुमान जयंती पर आत्मबोध का संदेश)

गहन दो पंक्तियों की कविता

"राम नाम बसा था जिसकी सांसों में,

वही हनुमान बसा है आज भी विश्वासों में।"

हनुमान जयंती केवल जयकारे और पूजन का दिन नहीं है।

यह अपने भीतर छुपे 'अहं' को पहचानने और उसे 'राम' के चरणों में अर्पित करने का दिन है।

जिस क्षण हम भी हनुमान जी की भांति कह सकें — "मैं कुछ नहीं, राम सब कुछ हैं," उसी क्षण जीवन में सच्ची विजय प्राप्त होगी।

जय श्री राम! जय बजरंगबली!

Friday, April 11, 2025

"Excuses or Discipline: The Choice That Shapes Your Tomorrow"

 


"Excuses or Discipline: The Choice That Shapes Your Tomorrow"

By Acharya Ramesh Sachdeva

Every sunrise gifts us a fresh start — a new chance to shape our destiny. Yet, the direction our day — and ultimately our life — takes depends upon one fundamental choice: Excuses or Discipline.

Excuses are comfortable companions. They whisper sweet words that shield us from immediate discomfort. They make today feel easier, more relaxed, and free from challenges. But, like a credit card bill that eventually arrives, the cost of excuses catches up. They transform the promise of tomorrow into a burden, making our goals seem farther and harder to achieve.

On the other hand, discipline demands effort. It asks for sacrifice, commitment, and perseverance. It often makes today seem tougher — filled with early mornings, focused work, and refusing to give in to momentary temptations. But discipline is a wise builder. Brick by brick, day by day, it constructs a future where success feels natural, dreams turn into achievements, and peace becomes a way of life.

Imagine a farmer: if he excuses himself from sowing seeds today because the Sun is too hot or the soil too hard, he will have no harvest to reap. But if he disciplines himself to toil under the burning Sun, he ensures a field full of golden grains tomorrow.

The truth is simple yet profound —

Excuses make today easy but tomorrow hard.

Discipline makes today hard but tomorrow easy.

In every moment of hesitation, ask yourself:

Am I investing in a future filled with regret or in a tomorrow blooming with pride?

Victory, success, and fulfillment are not born out of comfort. They are crafted by the disciplined hands that choose effort over ease, perseverance over procrastination, and responsibility over excuses.

Choose wisely.

Choose discipline.

Because the pain of discipline weighs grams, but the pain of regret weighs tons.

Wednesday, April 9, 2025

महावीर जयंती विशेष : भगवान महावीर स्वामी की शिक्षाएं: इंद्रियों पर विजय और आधुनिक समाज के लिए जैन दिनचर्या का महत्व

 


महावीर जयंती विशेष

भगवान महावीर स्वामी की शिक्षाएं: इंद्रियों पर विजय और आधुनिक समाज के लिए जैन दिनचर्या का महत्व

लेखक: आचार्य रमेश सचदेवा

महावीर जयंती के पावन अवसर पर, जब सम्पूर्ण जैन समाज और श्रद्धालुजन भगवान महावीर स्वामी के जन्म का उत्सव मना रहे हैं, यह उपयुक्त समय है कि हम उनके जीवन, शिक्षाओं और अनुशासित जीवनशैली पर पुनः चिंतन करें। महावीर स्वामी का जीवन, मानवता के लिए एक दिव्य प्रकाशपुंज रहा है, जिसकी ज्योति आज भी पथदर्शन कर रही है।

भगवान महावीर स्वामी का जीवन परिचय

महावीर स्वामी का जन्म 599 ईसा पूर्व वैशाली के निकट कुंडलपुर में राजा सिद्धार्थ और रानी त्रिशला के घर हुआ था। वर्धमान नाम से प्रसिद्ध बालक ने बचपन से ही अपूर्व साहस और संयम का परिचय दिया। तीस वर्ष की आयु में उन्होंने सांसारिक जीवन का परित्याग कर कठोर तपस्या आरंभ की। 12 वर्षों की तपस्या के पश्चात उन्हें केवल्य ज्ञान (परम ज्ञान) की प्राप्ति हुई और वे ‘महावीर’ कहलाए।

महावीर स्वामी ने सम्पूर्ण जीवन 'जीयो और जीने दो' का सिद्धांत प्रतिपादित किया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने, आत्मा की शुद्धि पर बल देने और अहिंसा को सर्वोपरी मानने का संदेश दिया। उनके उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उस समय थे।

महावीर स्वामी की शिक्षाएं आज की विषम परिस्थितियों में संजीवनी का कार्य कर सकती हैं। यदि हम उनकी अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य और क्षमा की शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करें तथा जैन साधकों की अनुशासित दिनचर्या को अपनाएं, तो न केवल इंद्रियों पर विजय पाई जा सकती है, बल्कि हम एक शांतिपूर्ण, समृद्ध और सत्यमय समाज के निर्माण में भी योगदान दे सकते हैं।

भगवान महावीर स्वामी की शिक्षाओं में नवकार मंत्र का विशेष स्थान है। 
यह मंत्र जैन धर्म का मूल स्तम्भ है, जिसे जपने से साधक को आत्मशुद्धि, मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है।

नवकार मंत्र किसी एक देवता या व्यक्ति की स्तुति नहीं है, बल्कि यह उन गुणों को नमन है जो किसी भी आत्मा को परम पद तक पहुंचा सकते हैं — सम्यक् दर्शन, सम्यक् ज्ञान और सम्यक् चरित्र।

नवकार मंत्र के माध्यम से हम:

  • अहंकार का त्याग करते हैं,
  • विनम्रता और श्रद्धा को अपनाते हैं,
  • और आत्मा के भीतर छुपे दिव्य प्रकाश को जागृत करते हैं।

नवकार मंत्र का उच्चारण:

  • नकारात्मक विचारों को शांत करता है,
  • आत्मबल और धैर्य को बढ़ाता है,
  • तथा जीवन को सही दिशा में अग्रसर करता है।

महावीर स्वामी ने स्वयं इस मंत्र के मर्म को जीवन में उतारकर दिखाया — कि वास्तविक पूजा बाहरी नहीं, बल्कि गुणों के प्रति श्रद्धा है। इसीलिए नवकार मंत्र जैन साधना का प्राण है और इंद्रियों पर विजय पाने के साधन का महान मार्ग भी।

"नवकार मंत्र मात्र शब्दों का समूह नहीं, बल्कि आत्मा के उत्थान का दिव्य आह्वान है।
इसे जपते हुए हम महावीर स्वामी के पावन आदर्शों से जुड़ते हैं और अपने भीतर शांति, संयम और करुणा के बीज बोते हैं।"

इंद्रियों पर विजय के लिए महावीर स्वामी की पांच अनमोल शिक्षाएं

1. अहिंसा (Non-Violence):

महावीर स्वामी ने अहिंसा को जीवन का मूल आधार बताया। उन्होंने कहा कि केवल कृत्य में ही नहीं, विचार और वाणी में भी अहिंसा का पालन आवश्यक है। जब व्यक्ति हिंसा, द्वेष और क्रोध से दूर रहता है, तो उसकी इंद्रियां नियंत्रित होती हैं और अंतर्मन में शांति का वास होता है।

2. सत्य (Truthfulness): सत्य के प्रति अडिग रहना आत्मबल को बढ़ाता है। सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति मोह, छल और लालच से मुक्त रहता है, जिससे इंद्रियों पर सहज नियंत्रण संभव हो पाता है।

3. अपरिग्रह (Non-Possessiveness): महावीर स्वामी ने सिखाया कि अनावश्यक संग्रह से इच्छाएं जन्म लेती हैं, जो अंततः इंद्रियों को भटकाती हैं। अपरिग्रह का पालन कर व्यक्ति सरल और संतुलित जीवन जी सकता है।

4. ब्रह्मचर्य (Celibacy / Self-Restraint): इच्छाओं और वासनाओं पर संयम रखने को महावीर स्वामी ने मोक्षमार्ग का साधन बताया। ब्रह्मचर्य से मन और इंद्रियां स्थिर होती हैं, जिससे आत्मा की उन्नति संभव होती है।

5. क्षमा (Forgiveness): क्षमा आत्मा की महानता का प्रतीक है। जो क्षमा कर सकता है, वही क्रोध, द्वेष और प्रतिशोध जैसी प्रवृत्तियों पर विजय पाता है। क्षमा से मन निर्मल होता है और इंद्रियों पर सहज नियन्त्रण स्थापित होता है।

जैन साधकों की दिनचर्या और आज के समाज में उसकी उपयोगिता

जैन साधक अत्यंत अनुशासित और संयमित दिनचर्या का पालन करते हैं, जो इस प्रकार है:

प्रातःकाल जागरण के साथ ध्यान और स्वाध्याय।

सात्विक और संयमित आहार; सूर्यास्त के बाद भोजन वर्जित।

प्रतिदिन आत्ममंथन एवं तपस्यापूर्ण साधना।

प्राणी मात्र के प्रति दया और पर्यावरण संरक्षण की भावना।

आज के समाज में इसके लाभ:

मानसिक स्वास्थ्य: ध्यान और आत्मचिंतन से तनाव का प्रबंधन होता है।

शारीरिक स्वास्थ्य: नियंत्रित भोजन और उपवास से शरीर स्वस्थ रहता है।

सामाजिक सद्भाव: सत्य, अहिंसा और क्षमा के सिद्धांतों से समाज में प्रेम और समरसता बढ़ती है।

पर्यावरणीय संतुलन: जैन साधना प्रकृति के संरक्षण की प्रेरणा देती है, जो आज के समय में अत्यंत आवश्यक है।

इस महावीर जयंती पर आइए, हम सभी भगवान महावीर स्वामी के जीवन आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लें और उन्हें अपने जीवन में प्रकाशस्तंभ के रूप में स्थापित करें।

"इंद्रियों पर विजय पाने का मार्ग बाहर नहीं, भीतर से शुरू होता है। महावीर स्वामी के सिद्धांत हमें सिखाते हैं कि आत्मसंयम ही सच्चा बल है, और क्षमा ही सच्ची विजय।"